रूस-यूक्रेन जंग का आज 38वां दिन है। इसी बीच यूनेस्को ने दावा किया है कि रूस के हमलों में अब तक यूक्रेन के 53 ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार संग्रहालय और चार स्मारक शामिल हैं।इधर, ओडेसा शहर के रिहायशी इलाके में रूस ने तीन मिलाइलें दागी हैं। गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हमले में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।यूक्रेन के एक बड़े अधिकारी ने रूसी सेना पर बच्चों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता कर्नल ऑलेक्जेंडर मोटुज्यानिक ने कहा- दुश्मन अपने काफिले, अपने वाहनों को ले जाते समय यूक्रेनी बच्चों को ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस के सैनिक बच्चों को इसलिए बंधक बना रहे हैं ताकि उनके माता-पिता यूक्रेनी सैनिकों को दुश्मनों की मूवमेंटिस के बारे में जानकारी न दे सकें।
यूक्रेनी संसद ने रूसी युद्ध समर्थकों की संपत्ति की जब्ती की अनुमति देने वाला कानून पारित कर दिया है। यह कानून उन संपत्तियों को भी जब्त करने की इजाजत देता है जो न केवल रूसी राज्य या उसके निवासियों से संबंधित हैं, बल्कि उन गैर निवासियों के लिए भी है जो रूस की सरकार से जुड़े हैं।एस्टोनिया ने रूसी कंपनी ‘यैंडेक्स टैक्सी’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अन्य यूरोपीय देशों से भी ऐसे कदम उठाने की अपील की है। यहां के प्रधानमंत्री काजा कालास ने कहा कि एस्टोनिया में रूसी खुफिया एजेंसियों के साथ काम करने वाली किसी भी कंपनी को एस्टोनिया में संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगा। यैंडेक्स कंपनी रूस को यात्रियों और उनकी यात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराती है