यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन

यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन

रूस-यूक्रेन जंग का आज 43 दिन हैं। इसी बीच G7 ने बयान जारी करते हुए कहा कि रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर निकालने का वक्त आ गया है। बूचा अटैक के बाद आज UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रूस को UNHRC से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई जाएगी। UNHRC में कुल 47 सदस्य देश शामिल हैं। अमेरिका सहित NATO देशों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इधर, रूसी सेना ने खार्किव में पिछले 24 घंटों में 48 बार गोलाबारी की है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, शहर के बलाकलिया क्षेत्र में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है।यूक्रेन के बूचा में रूसी अटैक में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने कहा कि पुतिन की दोनों बेटियां रूस में सरकार के साथ काम करती हैं, इसलिए यह फैसला किया गया है।पश्चिमी कीव के एक गांव में पकड़े गए रूसी सैनिकों की बर्बरता से हत्या करते हुए वीडियो सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस वीडियो की पुष्टि की है। इस वीडियो में यूक्रेनी सैनिक बूचा हत्याकांड का बदला लेते हुए दिख रहे हैं। वे रूस के सैनिकों के हाथ पीछे बांधकर कर उन्हें गोली मार रहे हैं। इधर एक यूक्रेनी टैंक ने रूसी टैंकों के काफिले पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने नाटो से और हथियार देने की मांग की है। उन्होंने कहा- मेरा उद्देश्य बेहद सामान्य है- हथियार,हथियार और बस हथियार। हमें लड़ना आता है। हमें जीतना आता है, लेकिन यूक्रेन जो मांग कर रहा है बिना उसके लोगों की जान जा रही है। वहीं, रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की मांग हो रही है। फ्रांस में यूरोपियन यूनियन की बैठक हुई। इसमें रूस पर गैस और ऑयल को लेकर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है।यूक्रेन के पूर्व गृह मंत्री ने रूसी स्नाइपर्स पर टारगेट प्रैक्टिस के लिए कीव के पास होस्टोमेल शहर में 11 नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों की गवाही का हवाला देते हुए, आर्सेन अवाकोव ने आरोप लगाया कि सैनिकों ने नागरिकों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए एक गैरेज तक ले गए।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेनी शहरों माइकोलाइव, खार्किव, जपोरिजिया और चुहूयीव में चार ऑयल डिपो तबाह को तबाह कर दिया। वहीं, लुहान्स्क में पिछले 24 घंटों 9 बार हमले किए हैं। इधर, यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसकी सेना ने जपोरिजिया में 3 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। रूस ने कहा है कि उसके कुर्स्क बॉर्डर पर यूक्रेनी सेना ने फायरिंग की है। कुर्स्क के गवर्नर ने मोर्टार मिलने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *