खैरागढ़ के सियासी रण:

खैरागढ़ के सियासी रण:

खैरागढ़ के सियासी रण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर BJP और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। CM ने कहा कि नेता लोग आ रहे हैं, लेकिन महंगाई के बारे में, पेट्रोल का भाव बढ़ गया, डीजल का भाव बढ़ गया, रसोई गैस की कीमत बढ़ गई, केरोसीन नहीं मिल रहा। उसका कोटा कम हो गया। इस बारे में कुछ नहीं कह रहे। यहां आकर जिला बनाने, किसानों-मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है, उसका विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ही कमान संभाल रखी है। गुरुवार को प्रचार के चौथे दिन मुख्यमंत्री ग्राम पिपरिया पहुंचे और आम सभा को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पर निशाना साधा। कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में जो 2500 रुपए का लाभ मिल रहा है, अगर आपको सही लगता है तो पूरे देश में इसे लागू कराइये।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज 700 करोड़ का सरप्लस बजट हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री MP से आते हैं, वहां बताएं कितना सरप्लस है। यहां कमीशन खोरी नहीं है। वह रमन सिंह के समय में होती थी। यहां डायरेक्ट ट्रांजेक्शन है। 7000 सीधा मजदूरों, 9000 रुपए किसान परिवार को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चुनाव प्रचार में आने को लेकर कहा कि खैरागढ़ मतदाता हमारे साथ हैं।CM भूपेश बघेल ने कहा कि जिला बनाने का विरोध कर रहे हैं। खैरागढ़ जिस सम्मान का अधिकार था, उसे दिया क्या? रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे, कभी बकरकट्‌टा गए क्या? अगर ऐसा था तो उन्हें खैरागढ़ को जिला बना देना चाहिए था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपरिया में जनसभा की। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री शिव कुमार डहरिया सहित अन्य विधायक मौजूद रहे।जनसभा से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटेवा गांव पहुंचे। वहां सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सभा में छत्तीसगढ़ी गीत ‘मया के मारे बोल रहा है.. (प्यार की वजह से ऐसा बोल रहा है)’ हूं गाया। उनके गीतों पर वहां मौजूद लोग झूम उठे और जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *