लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक:

लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक:

IPL 2022 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ के सामने 150 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक (80) टॉप स्कोरर रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ (34 गेंद पर 61 रन) ने तूफानी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इसके बाद पारी का मोमेंटम खत्म हो गया। टीम ने 3 विकेट पर 149 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत 39 पर नाबाद रहे। LSG की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए।अपना 250वां टी-20 मैच खेल रहे क्विंटन डीकॉक ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर 80 रन बनाए। उनका विकेट कुलदीप यादव का खाते में आया और थर्डमैन पर सरफराज खान ने शानदार कैच लपका। IPL में ये डीकॉक 18वां और दिल्ली के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे एनरिक नोर्त्या ने मैच में दो बीमर डाली, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें बॉलिंग से हटा दिया। क्रिकेट के नियमों के अनुसार अगर एक मैच में कोई खिलाड़ी दो बीमर डालता है, तो उसे गेंदबाजी से हटा दिया जाता है। एनरिक ने मैच 2.2 ओवर में 36 रन दिए।

टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को कुलदीप यादव ने राहुल को आउट कर तोड़ा। वह 25 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल का कैच लॉन्ग ऑफ पर पृथ्वी शॉ ने पकड़ा।लखनऊ की पारी के 5वें ओवर में क्विंटन डीकॉक ने एनरिक नोर्त्या के ओवर में लगातार 3 चौके के अलावा 19 रन बनाए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पॉइंट और कवर के बीच गैप निकालकर चौका जड़ा। दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर क्विंटन ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चार रन हासिल किए। ओवर के 5वीं गेंद पर उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग पर बेहतरीन सिक्स लगाया और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे डेविड वार्नर 12 गेंदों में 4 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच शॉर्ट थर्डमैन पर आयुष बदोनी ने पकड़ा। रवि ने IPL में तीसरी बार वार्नर का विकेट चटकाया। इस टूर्नामेंट की हिस्ट्री में बिश्नोई ने वार्नर को 6 गेंदें डाली है और 3 बार आउट किया है। इस दौरान डेविड सिर्फ 5 रन ही बना सके।

दोनों टीमें:
LSG
: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *