बस्ती में भीषण आग,100 से अधिक कच्चे मकान जले:

बस्ती में भीषण आग,100 से अधिक कच्चे मकान जले:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस्ती में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि 100 से ज्यादा कच्चे मकान जल गए हैं। वहीं 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं।हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मगर आग लगने से यहां रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हादसा छावनी थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सूर्या नगर बस्ती में दोपहर के वक्त सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान करीब 2.45 बजे एक घर में आग लगी। फिर वह बढ़ती चली गई। जिसके बाद करीब धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को आग ने चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। धीरे-धीरे आग ने आधी बस्ती को घेर लिया। इस दौरान 10 से ज्यादा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। आस-पास के लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ है।घटना के बाद दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया है। खबर लगते ही 5 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पा सका है। बताया गया है कि इस इलाके में ज्यादा तर कच्चे मकान ही हैं। जिसे लोग अस्थाई तौर पर बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें, या पन्नी ढककर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *