रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस के सरकारी टीवी ने कहा- तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है

रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस के सरकारी टीवी ने कहा- तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है

यूक्रेन जंग को 51 दिन बीत चुके हैं और जंग थमने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आते। इस बीच, रूस के सरकारी टीवी चैनल ने कहा है कि यूक्रेन जंग में रूस का वॉरशिप डूबने का मतलब यह है कि तीसरा वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुका है। हालांकि, इसी चैनल ने सफाई में ये भी कहा कि वॉरशिप यूक्रेन के हमले में नहीं डूबा, बल्कि तकनीकी खराबी के बाद इसमें आग लग गई थी।

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा था- यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। इससे मिसाइलें दागी जा रहीं थीं।

वॉरशिप डूबने के बाद यूक्रेन ने दावा किया कि उसने इस युद्धपोत को डुबाया है। इस दावे पर रूस के सरकारी टीवी चैनल रशिया-1 की प्रेजेंटर ओल्गा कार्बेयेवा ने अपने प्रोग्राम में कहा- यूक्रेन के दावे को सही माना जाए तो ये कहा जा सकता है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। हम नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। मस्कवा पर हमला सीधे तौर पर रूस पर हमला है।रूसी सेना यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर कब्जा करने के करीब दिखाई दे रही है। अगर ऐसा होता है तो क्रीमिया से जाने वाले सड़क मार्ग पर रूस का कब्जा होगा। रूस डोनबास में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, जिसके बाद यहां बड़ा हमला होने की आशंका जताई जा रही है।​​​​​​​ यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं। वहीं रूस ने धमकी दी है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो, हम परमाणु हमला कर सकते हैं।रूस ने अमेरिका को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजकर यूक्रेन को हथियार भेजने पर चेतावनी दी है। रूस ने कहा- अमेरिका और नाटो की तरफ से यूक्रेन को भेजे जा रहे हथियार आग में घी डालने का काम कर रहे हैं, जिसका अंजाम खतरनाक हो सकता है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर के साथ ही कई घातक हथियार भेजने का ऐलान किया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसाना पहुंचा है। इस वजह से एक्सपोर्ट कम हुआ है और इंडस्ट्री की लागत बढ़ी है।
मॉस्को में अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के बैंकों ने रूसी एनर्जी एक्सपोर्ट का भुगतान करने में देरी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में एक सीनियर अमेरिकी अफसर को भेजा जा सकता है। इस मसले पर वह अपनी टीम के साथ जाने पर विचार कर रहे हैं। बाइडेन ने कहा- हम अभी इस मामले में फैसला लेने वाले हैं।

US के प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी काराइन जीन-पियरे ने बताया कि हम हर दिन यूक्रेनी सरकार के संपर्क में हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। कीव से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कई पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, बाइडेन के फिलहाल कीव जाने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *