दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना:24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले

दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना:24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले

राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। हालांकि यहां 314 मरीज ठीक भी हुए हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 5.70% के साथ एक्टिव केसेज बढ़कर 2,641 पर पहुंच गए हैं।

कोविड के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मास्क लगाना कम्पलसरी कर दिया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने बुधवार को अपनी बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। स्कूल और अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद नहीं होंगे। DDMA के मुताबिक कोविड-19 के नए वैरिएंट B. 1.10, B.1.12 के शुरुआती संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में 632 नए मामले सामने आए। हालांकि पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट 7.72% से घटकर 4.42% हो गई है। अच्छी बात ये रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में कोई मौत नहीं हुई।

मुंबई में भी एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। 45 दिन के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस दर्ज किए गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *