शेयर मार्केट:सेंसेक्स 574 पॉइंट की बढ़त के साथ 57037 पर बंद; निफ्टी 17000 के ऊपर

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 574 पॉइंट की बढ़त के साथ 57037 पर बंद; निफ्टी 17000 के ऊपर

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सेंसेक्स 574.35 (1.02%) पॉइंट की बढ़त के साथ 57,037.50 पर और निफ्टी 177.90 (1.05%) पॉइंट की बढ़त के साथ 17,136.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में रही।

आज सेंसेक्स 278 पॉइंट की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला था। निफ्टी में भी 87 पॉइंट की बढ़त रही। यह 17,045 पर खुला था। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया के स्टॉक्स में रही।

BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त रही। मिडकैप में ACC, एस्टरल, बायोकॉन, अडाणी पावर, VBL, TVS मोटर्स, MRF और टीवीएस मोटर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, लोढ़ा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस, पेज इंडस्ट्री, इंडियन होटल और SAIL में गिरावट रही। स्मॉल कैप में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, मैक्स हेल्थ, सनसेरा, जीनस पावर, बजाज हिंद और MRPL में बढ़त रही।

मार्च 2022 तिमाही में GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) में सुधार पर रिलायंस पैट्रोकैमिकल्स की मजबूत Q4 नंबर्स की उम्मीदों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर अब तक के हाई लेवर पर पहुंच गए हैं। लगातार दूसरे सत्र पर कारोबार करते हुए RIL के शेयर की कीमत आज 2,731 रुपए के अपने हाई लेवर पर पहुंची, जो कि 2,751 रुपए के ऑल टाइम हाई लेवल से लगभग 20 रुपए दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *