ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा:

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा:

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिन के दौरे पर भारत आए हैं। उन्होंने गुजरात के वडोदरा के हलोल में JCB कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट में बुलडोजर (बैकहो लोडर) समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाए जाएंगे। ब्रिटिश मूल की कंपनी JCB का भारत में ये छठा प्लांट है। प्लांट को बनाने में 650 करोड़ रुपए की लागत आई है।

उन्होंने यहां भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी से मुलाकात की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में यूके की कंपनियों के सहयोग की बात कही। इससे पहले ब्रिटिश PM ने साबरमती आश्रम पहुंचकर बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चरखा चलाकर सूत काता।उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हैं। यहां उन्हें महात्मा गांधी की शिष्या मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन की ऑटोबायोग्राफी ‘द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज’ साबरमती आश्रम के तरफ से गिफ्ट दी गई। यह किताब महात्मा गांधी की दो किताबों में से एक है, जो कभी पब्लिश नहीं हुई। इससे पहले अहमदाबाद पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ।यहां की विजिटर बुक में उन्होंने लिखा- “इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम में आना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह समझने के लिए कि कैसे उन्होंने सच्चाई और अहिंसा के ऐसे सरल सिद्धांतों को बेहतर बनाने के लिए दुनिया को बदलने के लिए प्रेरित किया।”

यह पहला मौका है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुजरात का दौरा कर रहे हैं। गुजरात में ब्रिटिश PM जॉइंट ट्रेड के कई महत्वपूर्ण निवेश प्रस्तावों की घोषणा करेंगे। भारत और ब्रिटेन दोनों ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पॉजिटिव रुख दिखा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जॉनसन की इस विजिट से इस तरफ अहम प्रगति होगी। ब्रिटेन, भारत के साथ सालाना कारोबार को 2.89 लाख करोड़ तक ले जाने का इच्छुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *