CBSE बोर्ड परीक्षाएं 27 से:10वीं की 24 मई तक, 12वीं की 2 मई से 15 जून तक

CBSE बोर्ड परीक्षाएं 27 से:10वीं की 24 मई तक, 12वीं की 2 मई से 15 जून तक

CBSE 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की डेट तय हो गई है। इसे लेकर सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। 10वीं की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक होगी। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मई से 15 जून तक आयोजित की जाएगीं। दुर्ग जिले में परीक्षा के लिए 19 सेंटर बनाए गए हैं।

CBSE कोऑर्डिनेटर व केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा ने बताया कि, परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे है। परीक्षार्थियों को सेंटर में 9.45 बजे तक पहुंचना होगा। 10 बजे उन्हें कॉपियां दी जाएंगी। इसके 15 मिनट बाद प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। कॉपी देने के बाद 15 मिनट का समय विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी भरने के लिए दिया गया है।

सुबह 10.30 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। 10वीं कक्षा के पेपर की बात करें तो इनका पहला पेपर 27 अप्रैल को इंग्लिश का होगा। वहीं 12वीं का पहला पेपर 2 मई को होगा। पहले यही परीक्षाएं 12 सेंटरों में ली जाती थीं। इस बार 7 सेंटर अतिरिक्त बनाए गए हैं।

सीबीएसई परीक्षा के लिए जिन स्कूल को सेंटर बनाया गया है उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको, केपीएस नेहरु नगर, केपीएस सुंदर नगर, डीपीएस भिलाई, डीपीएस दुर्ग, शंकराचार्य स्कूल हुडको, केएच मेमोरियल स्कूल, श्री शंकरा स्कूल सेक्टर 10 भिलाई, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर – 4, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 7, सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10, एमजीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 6, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, पाटन स्थित मदर ब्राइट स्कूल तथा सेक्टर 8 स्थित बीएनएस स्कूल के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *