दो साल बाद फायदे में आया यस बैंक, 1066 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ

दो साल बाद फायदे में आया यस बैंक, 1066 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ

यस बैंक लगातार दो वित्त वर्ष भारी घाटे के बाद अब मुनाफे में आ गया है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक को 1066 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। बैंक को वित्त वर्ष 2021-22 में 1066 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। 2018-19 के बाद पहली बार एक वित्त वर्ष में बैंक को मुनाफा हुआ है।

इससे पहले पहले की बात करें तो वित्त वर्ष 2020-21 में 3462 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2019-20 में 22715 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था। मार्च 2022 तिमाही की बात करें बैंक को 367 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 3,788 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था।

मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 4,678.59 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,829.22 करोड़ रुपए हो गया। पूरे साल की बात करें वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक की टोटल इनकम सालाना आधार पर 23,053.53 करोड़ रुपए से गिरकर 22,285.98 करोड़ रुपए पर आ गई।

बैंक का ग्रॉस एनपीए एक साल पहले 15.4% से सुधरकर 13.9% पर आ गया। नेट एनपीए/बैड लोन 5.9% से गिरकर 4.5% रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *