चेन्नई प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर:मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया

चेन्नई प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर:मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम 16 ओवर में 97 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन बनाए। डेनियल सैम्स ने 3 विकेट लिए। जवाब में मुंबई ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद आखिरकार 14.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

98 रन के टारगेट के जवाब में मुंबई ने 33 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर मुंबई की वापसी करा दिया। ऋतिक 18 रन बनाकर आउट हुए। तिलक 34 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।इस नतीजे के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन CSK प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर हो गई है। अब चेन्नई आखिरी दो मैच जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 12 पॉइंट्स ही होंगे। चार टीमों के पहले ही 14 या इससे ज्यादा पॉइंट्स हो चुके हैं। मुंबई की टीम पहले ही प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। यह IPL के इतिहास में CSK का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2013 में टीम मुंबई के खिलाफ ही सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई थी।

मैच के पहले ही ओवर में डेनियल सैम्स ने डेवॉन कॉनवे को LBW आउट किया। रिप्ले से लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर सकती थी। हालांकि, पावर कट के कारण DRS उपबल्ध नहीं था। इस वजह से कॉनवे को पवेलियन लौटना पड़ा। सैम्स ने इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर मोइन अली (0) को भी आउट कर दिया।

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रॉबिन उथप्पा को LBW आउट किया। इस वक्त भी DRS उपलब्ध नहीं था। हालांकि, उथप्पा आउट नजर आ रहे थे। इसके कुछ देर बाद DRS उपलब्ध हो गया। सैम्स ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *