दिन के उच्चतम स्तर से करीब 900 अंक गिरकर सेंसेक्स 52,793 पर बंद

दिन के उच्चतम स्तर से करीब 900 अंक गिरकर सेंसेक्स 52,793 पर बंद

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से करीब 900 अंक लुढ़क गया। ये 136.69 पॉइंट या 0.26% की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 25.85 या 0.16% टूटकर 15,782 पर बंद हुआ। ये लगातार 6वां दिन है जब बाजार गिरावट में बंद हुआ है।

सेंसेक्स 800 पॉइंट की तेजी के साथ 53,565.74 पर खुला। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 53,785.71 का उच्चतम स्तर बनाया और 52,654.89 का निचला स्तर बनाया। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद NSE पर SBI का शेयर 22.15 रुपए या 4.79% टूटकर 440.50 पर बंद हुआ। BSE पर ये 3.76% की गिरावट के साथ 445.05 रुपए पर बंद हुआ है।BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी रही। मिडकैप इंडेक्स 170.53 पॉइंट या 0.79% की तेजी के साथ 21,815.66 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 320.24 पॉइंट या 1.28% की बढ़त के साथ 25,315.75 पर बंद हुआ।

NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा 2.08% की गिरावट निफ्टी मेटल में रही जबकि सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी निफ्टी ऑटो में देखने को मिली। निफ्टी बैंक में 1.23% की गिरावट रही। फाइनेंशियल सर्विस भी 1.26% टूटा। वहीं निफ्टी फार्मा में 1.65% और निफ्टी एफएमसीजी में 1.84% की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *