रूस-यूक्रेन जंग :

रूस-यूक्रेन जंग :

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अभी जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए यूक्रेन को किसी भी समझौते की जरूरत नहीं है।

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 40 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) की और सहायता देने का ऐलान किया। इसके लिए बाइडेन ने ऐलान किया कि सैन्य सहायता में अमेरिका 20 अरब डॉलर की मदद करेगा, साथ ही यूक्रेन को नई तकनीक वाले हथियार भी उपलब्ध कराएगा। 8 अरब डॉलर सामान्य आर्थिक सहायता के लिए होंगे। 5 अरब डॉलर दुनियाभर में इमरजेंसी फूड क्राइसिस दूर करने के लिए होंगे जो कि यूक्रेनी कृषि के तबाह होने की वजह से हो पैदा हो सकता है। एक अरब से अधिक डॉलर शरणार्थियों के लिए होंगे।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दुनियाभर में इमरजेंसी फूड क्राइसिस से निपटने के लिए 2.3 अरब डॉलर देने की घोषणा की।रूस ने शनिवार को पड़ोसी फिनलैंड को गैस निर्यात रोक दिया। रूस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कुछ दिन पहले नॉर्डिक देश ने नाटो में शामिल होने की बात कही थी। रूस तब से उस पर भड़का हुआ है। फिनलैंड को इसकी आशंका पहले से ही थी।फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल किया जा रहा है। शनिवार को समारोह के दौरान अचानक एक महिला रेड कार्पेट पर टॉपलेस उतर आई और स्टॉप रेपिंग अस चिल्लाने लगी। महिला का शरीर यूक्रेनी झंडे के रंग से रंगा था। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *