देश की सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर चुकी है। इस उपलक्ष्य में वह अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेट कर रही है। उत्सव को यादगार बनाने के लिए सेल ने सोमवार को अपना एक स्मारक लोगो लांच किया है। यह आयोजन देश भर में स्थित सेल के उपक्रमों में अगले 8 महीनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के रूप में आयोजित होता रहेगा।सेल भारत सरकार के नौ रत्नों में से एक है। इसकी स्थापना 24 जनवरी, 1973 में हुई थी। सेल की स्थापना को 50 साल हो गए और उसने इस दौरान कई बड़े कीर्तमान स्थापित किए हैं। अपनी स्थापना के गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन पर सेल की अध्यक्ष सोमा मण्डल ने 23 मई, 2022 को कंपनी के निदेशकों की मौजूदगी में एक लोगो लांच किया। इसे स्मारक लोगो का का नाम दिया गया है। इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि कंपनी का मूल लोगो बरकरार रहे। साथ ही साथ कंपनी की पचास साल की इस यात्रा की भावनाओं की खूबसूरती भी इसमे समाहित हो जाएं।
सेल यह आयोजन तीन महीने देरी यानी 23 मई से गोल्डन जुबली वर्ष का कार्यक्रम शुरू कर जा रहा है। यह कार्यक्रम अगले 8 महीने यानी 24 जनवरी 2023 तक देश भर के अलग-अलग इकाइयों में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कंपनी के सभी अधिकारियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान कार्मिकों को प्रबंधन की ओर से गिफ्ट भी दिया जाएगा। कार्मिकों को गिफ्ट देने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी बजट के हिसाब से दिए जाने वाले गिफ्ट को लेकर निर्णय लेगी। बताया जा रहा है कि गिफ्ट तैयार करने के लिए सेलम प्लांट को आर्डर देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कुछ सदस्यों ने बीएसपी की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर 8 ग्राम सोने का सिक्का दिए जाने की बात कही है। इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।