आज दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे CM भूपेश बघेल:भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे CM भूपेश बघेल:भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। वे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के कटेकल्याण और बारसूर में लोगों से सीधे मुखातिब होंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर 11 हजार मीटर की चुनर माता को चढ़ाएंगे। साथ ही जिला मुख्यालय में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। सोमवार की शाम विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दंतेवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। CM प्रवास को लेकर दंतेवाड़ा में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तय कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे रायपुर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से 12:10 मिनट पर CM सीधे दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण पहुंचेंगे। यहां 12:15 से 1:15 तक भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत कर इलाके के लोगों से रूबरू होंगे। जिसके बाद वे कटेकल्याण से 1:20 को निकलेंगे और 1:50 को पर्यटन नगरी बारसूर पहुंचेंगे। यहां भी वे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जनता से मुखातिब होंगे। बारसूर में ही CM के लंच का कार्यक्रम भी रखा गया है। शाम साढ़े चार से साढ़े पांच के बीच वे आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे।दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में विधानसभावार दौरा कर रहे हैं। बस्तर के सुकमा जिले के कोंटा से उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। वहीं सुकमा के अलावा बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर जिले के अंदरूनी गांवों में CM ने चौपाल लगाई थी। 20 मई को CM दंतेवाड़ा आने वाले थे। लेकिन, किसी कारण से उनका दौरा कैंसल हो गया था। वहीं आज 23 मई को CM दंतेवाड़ा पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *