कोरोना अपडेट्स:महाराष्ट्र में BA.4 और BA.5 वैरिएंट के 7 केस मिले; 24 घंटे में देश में 2710 नए मामले

कोरोना अपडेट्स:महाराष्ट्र में BA.4 और BA.5 वैरिएंट के 7 केस मिले; 24 घंटे में देश में 2710 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2710 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,296 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रान के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 के 7 मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पुणे में BA.4 वैरिएंट के 4 और BA.5 वैरिएंट के 3 नए केस मिले हैं।शुक्रवार को देश में कोरोना के 15,814 एक्टिव केस दर्ज किए गए। वहीं गुरुवार को 15,414 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। गुरुवार को देश में कोरोना के 2,628 नए केस सामने आए थे और 18 लोगों की मौत हुई थी।देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75% पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट पिछले दिन की तरह 0.58% रहा। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 14 लाख 41 हजार 72 लोगों वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, अब तक कुल टीकाकरण 192.82 करोड़ (1,92,82,03,555) से अधिक हो गया है। भारत में अब तक कुल 5 लाख 24 हजार 539 लोगों की मौत हुई है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 445 नए मामले सामने आए हैं, गनीमत यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.04% है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1,627 हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 2,568 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *