विशाखापट्‌टनम की फैक्ट्री में हादसा:अमोनियम गैस रिसने से 140 महिलाएं बीमार

विशाखापट्‌टनम की फैक्ट्री में हादसा:अमोनियम गैस रिसने से 140 महिलाएं बीमार

विशाखापट्‌टनम के अत्च्युतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गैस लीक होने से करीब 140 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं। गैस के कारण इन सभी मजदूरों को आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं। पहले इन्हें SEZ में बने हेल्थ सेंटर में रखा गया, हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटलाइज किया गया। एसपी सिटी गौतम साली के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा कि अत्च्युतापुरम में APIIC (आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन) SEZ के बाहर स्थित पोरस लैब से गैस के रिसाव का संदेह है। जिसका असर अपैरल यूनिट में काम कर रहे लोगों पर देखा गया। गैस रिसाव से प्रभावित सभी 140 मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गैस लीक की जांच आंध्रप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं।

राज्य उद्योग मंत्री गुडीवाडा अमरनाथ में बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कई मजदूर बीमार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *