इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार और बस सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्रक भी भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को स्टेट लेवल शुगर कॉन्फ्रेंस 2022 में कहा कि वे बहुत जल्दी ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्रक लॉन्च करने वाले हैं।
साथ ही गडकरी ने शनिवार को एथेनॉल जैसे ऑप्शनल फ्यूल के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और मैन्युफैक्चरिंग डिवाइस में एथेनॉल के इस्तेमाल के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने ऑप्शनल फ्यूल के इस्तेमाल के महत्व को भी बताया।
स्टेट लेवल शुगर कॉन्फ्रेंस 2022 का आयोजन वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट पुणे ने किया था। गडकरी ने कहा कि देश अपनी फ्यूल व बिजली की जरूरतों की पूर्ति के लिए हर साल 10 लाख करोड़ रुपए का पेट्रोलियम इंपोर्ट करता है। अगले पांच साल में यह मांग बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि डीजल से चलने वाली एग्रीकल्चर इक्विपमेंट को पेट्रोल बेस्ड बनाया जाना चाहिए और फ्लेक्स इंजनों को एथेनॉल बेस्ड बना सकते हैं। गडकरी ने आगे कहा कि एथेनॉल को बनाने वाली इंडस्ट्री में लगने वाले इक्विपमेंट में इस्तेमाल करने की तैयारी जारी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शुगर प्रोडक्शन से अब एथेनॉल प्रोडक्शन की ओर बढ़ने की जरूरत है। दुनियाभर में शुगर की मांग में वृद्धि अस्थाई है। जब कच्चे तेल के दाम बढ़कर 140 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचते हैं, तो ब्राजील गन्ने से एथेनॉल बनाना शुरू कर देता है। इससे भारत से शुगर की मांग बढ़ जाती है। जब कच्चे तेल के दाम घटकर 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाते हैं तो ब्राजील शुगर प्रोडक्शन शुरू कर देता है। उन्होंने कहा कि जब कच्चा तेल सस्ता होता है तो शुगर के दाम भी तेजी से नीचे आते हैं।किसान को एथेनाल मिल सके इसके लिए कॉन्फ्रेंस में गडकरी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार से पुणे में एथेनॉल पंप लगाने का आग्रह किया। CM उद्धव ठाकरे ने कार्यक्रम को वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के शुगर प्रोडक्शन गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ठाकरे ने कहा कि हमें मार्केट रिसर्च के लिए ब्राजील से सीखना होगा। ब्राजील सर्वे करता है और उसी के मुताबित 1 साल में सिर्फ एक फसल चुनता है। समय बदल रहा है और हमें टेक्नोलॉजी को अपनाना चाहिए। भविष्य इथेनॉल का होगा।