सीएम की जनचौपाल:सरोना में पुलिस थाना, अमोड़ा में बैंक तो धनेलीकन्हार में बनेगा एनीकट

सीएम की जनचौपाल:सरोना में पुलिस थाना, अमोड़ा में बैंक तो धनेलीकन्हार में बनेगा एनीकट

मुख्यमंत्री ने अपने कांकेर प्रवास के तीसरे दिन कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल और कोदागांव में जनचौपाल लगा सीधे आमजनता से बातचीत की। बादल में मुख्यमंत्री ने सरोना में पुलिस थाना खोलने तथा अमोड़ा में सहकारी बैंक शुरू करने घोषणा की।

कोदागांव में मुख्यमंत्री ने धनेलीकन्हार के चिंहार नदी पर एनीकट के साथ कोदागांव के गुडहर बांध का गहरीकरण कराने के साथ अन्य घोषणाएं भी की। बादल में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी तथा गाेठान का निरीक्षण किया। गोठान में काजू का पौधा लगाया। बादल के ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की।

बादल में आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद एक छोटी बच्ची को गोद में उठाया। बच्ची सीएम से हिलमिल गई तथा उसने सीएम का काॅलर पकड़ लिया। सीएम ने इस पर चुटकी लेते कहा इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही काॅलर पकड़ लिया।

सीएम के यह कहते ही वहां उपस्थित सभी ने जमकर ठहाके लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और कहा बच्ची को अपने हाथों से चाकलेट भी खिलाया. मुख्यमंत्री के इस खुशमिजाज रूप को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई।

बादल गांव में सीएम बघेल की घोषणाएं

1. डूमरपानी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन 2. सारंडा-साल्हेभाट-सरोना मार्ग में कंकनाला में पुल 3. बादल में लैम्प्स खाद गोदाम एवं आफिस भवन 4. मुख्य सड़क से पंचायत भवन 1 किमी सीसी रोड 5. सरोना में पुलिस थाना 6. अमोड़ा में सहकारी बैंक 7. डूमरपानी व साईमुंडा गांव दुधावा समूह योजना में शामिल

कोदागांव में घोषणाएं

1. धनेलीकन्हार में चिंहार नदी पर एनीकट 2. तालाकुर्रा के डुब्बी बांध में नया पुल 3. कोदागांव मैदान समतलीकरण 4. प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल 5. कोदागांव से पंडरीपानी सड़क निर्माण 6. कोदागांव में नया ट्रांसफार्मर 7. कोदागांव में सोेलर लाइट .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *