किसानों को राहत:अब 31 जुलाई तक PM किसान योजना के लिए करा सकेंगे ई-केवाईसी

किसानों को राहत:अब 31 जुलाई तक PM किसान योजना के लिए करा सकेंगे ई-केवाईसी

PM किसान योजना का लाभ ले रहे किसान अब 31 जुलाई तक e-kyc करा सकेंगे। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब इस तारीख से पहले e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc पूरी कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं​​​​। इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबल लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे पूरी कर सकते हैं।इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें साल में (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *