सोना-चांदी की कीमत में गिरावट:51 हजार पर आया सोना, चांदी भी फिसलकर 62 हजार के करीब पहुंची

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट:51 हजार पर आया सोना, चांदी भी फिसलकर 62 हजार के करीब पहुंची

आज, यानी 6 जून को सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 51 हजार पर आ गया है। आज सोना 288 रुपए सस्ता होकर 51,167 रुपए पर आ गया है। हालांकि, वायदा बाजार में आज सोने में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 79 रुपए की बढ़त के साथ 51,049 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 317 रुपए सस्ती होकर 62,471 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि MCX पर दोपहर 2 बजे ये 975 रुपए की बढ़त के साथ 62,644 रुपए पर ट्रेड कर रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,848.86 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *