कोरोना अपडेट्स:3676 नए मरीज मिले

कोरोना अपडेट्स:3676 नए मरीज मिले

बीते 24 घंटे में 3,676 नए मरीजों की पहचान हुई, 2,497 मरीज कोरोना से ठीक हो गए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। अकेले केरल और महाराष्ट्र में 70 फीसदी नए केस आए। शुक्रवार (3 जून) के बाद कोरोना केस चार हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए। शुक्रवार को 3,945 केस आए थे। उसके बाद शनिवार (4 जून) को 4,270 और रविवार (5 जून) को 4,518 मामले आए।

रविवार के मुकाबले सोमवार को नए केसों में 842 की कमी आई। इस तरह से कोविड के मामलों में 5.3% की कमी देखी गई। रविवार को 2,779 कोरोना मरीज ठीक हुए, जबकि 9 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।देश में अभी 25,588 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए, जबकि 5.24 लाख लोगों ने जान गंवाई। अहम बात है कि देश में रोजाना पॉजिटिविटी रेट घटा है। अभी पॉजिटिविटी रेट 1.5% है। यह रेट अगर 5% से ज्यादा हो तो महामारी अनियंत्रित मानी जाती है। केरल में यह रेट 10% से ऊपर हो गया। महाराष्ट्र में 6% और गोवा में रेट 5% है। अन्य सभी राज्यों में संक्रमण की दर कंट्रोल में है।यही वजह है कि देश की सिर्फ 3% आबादी वाले राज्य केरल में देश के 34% सक्रिय मरीज हैं। केरल के साथ महाराष्ट्र को भी जोड़ दें तो देश के 61% सक्रिय मरीज इन्हीं दो राज्यों में हैं। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली को छोड़ दें तो किसी भी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार से ज्यादा नहीं है। 26 राज्यों में रोज होने वाली मौतों की संख्या शून्य बनी हुई है।कोरोना केस के मामले में केरल सबसे आगे हैं। यहां रोजाना एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 1,383 लोग संक्रमित पाए गए। 6 मरीजों की मौत हुई, जबकि 807 मरीज ठीक हुए। यहां अभी 8,542 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 9.87% से बढ़कर 10.61% हो गई। यानी हर 100 मरीजों में 11 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *