शेयर मार्केट:सेंसेक्स 567 पॉइंट की गिरावट के साथ 55107 पर बंद, निफ्टी 16420 के नीचे

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 567 पॉइंट की गिरावट के साथ 55107 पर बंद, निफ्टी 16420 के नीचे

निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 567.98 पॉइंट या 1.02% की गिरावट के साथ 55,107.34 पर और निफ्टी 153.20 या 0.92% की गिरावट के साथ 16,416.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में NTPC, रिलायंस और पावर ग्रिड में बढ़त है, जबकि टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और मारुति में गिरावट है।

सेंसेक्स 302 पॉइंट की गिरावट के साथ 55,373.18 पर खुला और निफ्टी 99 पॉइंट की गिरावट के साथ 16,469.60 पर खुला। सेंसेक्स ने 55,387.77 का हाई और 54,882.41 का लो लेवल बनाया।निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट और 1 में बढ़त रही। सबसे ज्यादा 1.67% की गिरावट रियल्टी में रही। इसके बाद फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, IT, मीडिया और फार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं बैंक, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट रही। ऑटो के शेयर में 0.52% की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *