सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 214.85 या 0.39% की गिरावट के साथ 54,892.49 पर और निफ्टी 60.10 पॉइंट या 0.37% की गिरावट के साथ 16,356.25 पर बंद हुए। सेंसेक्स में टाटा स्टील, SBIN, बजाज फाइनेंस, मारुति और डॉ रेड्डीज में बढ़त रही।
सेंसेक्स 238.17 या 0.43% की बढ़त के साथ 55,345.51 पर और निफ्टी 60 पॉइंट की बढ़त के साथ 16,474.95 पर खुला।निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 7 में बढ़त और 4 में गिरावट रही। इसमें बैंक में 0.14%, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, प्राइवेट बैंक 0.43% की गिरावट रही। जबकि मेटल, PSU बैंक मीडिया, ऑटो, IT, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त रही।