ईरान में रेल हादसा:चार डिब्बे पटरी से उतरे, 10 यात्रियों की मौत

ईरान में रेल हादसा:चार डिब्बे पटरी से उतरे, 10 यात्रियों की मौत

पूर्वी ईरान में एक पैसेंजर ट्रेन डिरेल हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। अधिकारियों ने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

एक अधिकारी ने बताया- ईरान के रेगिस्तानी शहर तबास के पास सुबह ट्रेन की सात में से चार बोगियां बेपटरी हो गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर एंबुलेंस और 3 हेलीकॉप्टर मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसा के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।ये रेल हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में बसे तबास शहर से कम से कम 30 मील की दूरी पर हुआ। ये जगह तबास शहर को यज्द शहर से जोड़ती है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि ट्रेन एक खुदाई करने वाली मशीन से टकरा गई थी।इससे पहले 2004 सबसे खतरनाक रेल हादसा हुआ था। हादसे में 320 लोगों की मौत हो गई थी। 460 लोग घायल हुए थे। पेट्रोल, फर्टिलाइजर, सल्फर से भरी ट्रेन नेशाबुर शहर के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे से 5 गांव प्रभावित हुए थे। वहीं, साल 2016 में हुए एक ट्रेन हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *