सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 427.79 पॉइंट या 0.78% की बढ़त के साथ 55,320.28 पर और निफ्टी 121.85 पॉइंट या 0.74% की बढ़त के साथ 16,478.10 पर बंद हुए। सेंसेक्स में डॉ रेड्डी, रिलायंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा और कोटक बैंक में बढ़त है। वहीं टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस में में गिरावट रही।
सेंसेक्स 378.32 पॉइंट या 0.69% की गिरावट के साथ 54,514.17 पर और निफ्टी 93 पॉइंट फिसलकर 16,263 पर खुला था। वही आज रुपया डॉलर के मुकाबले 77.81 के साथ एक दिन के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। यह आज 77.71 पर खुला था।निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 में से 9 में बढ़त और 2 में गिरावट रही। फार्मा में सबसे ज्यादा 1.20% का बढ़त रही। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया में मामूली बढ़त रही। जबकि मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.31% और PSU बैंक इंडेक्स में 0.29% की गिरावट रही।