रूस-यूक्रेन जंग:सेवेरोडोनेट्स्क में जंग तेज; रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे

रूस-यूक्रेन जंग:सेवेरोडोनेट्स्क में जंग तेज; रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे

24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रहे हैं। इसी बीच सेवेरोडोनेट्स्क में जंग तेज हो गई है। यहां नदी पर बने एक पुल को रूस ने तबाह कर दिया। सेवेरोडोनेट्स्क में फंसे लोग बाहर निकलने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। इधर, टेरनोपिल इलाके के गवर्नर ने कहा कि रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे। ये हमला चोर्टकिव शहर की मिलिट्री पर हुआ। यहां रखे हथियार तबाह हो गए। ये हथियार पश्चिमी देशों ने मदद के तौर पर यूक्रेन को दिए थे। 22 लोग भी घायल हो गए।रूस ने सेवेरोडोनेट्स्क के एक केमिकल प्लांट पर हमला किया है। यहां लगभग 300-400 यूक्रेनी सैनिक अभी भी फंसे हुए हैं। रूस ने इन सैनिकों से सरेंडर करने के लिए कहा है। खबरों के मुताबिक यहां 500 नागरिकों ने भी शरण ली थी, जो अभी भी यहां फंसे हुए हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के चलते फास्ट फूड कंपनी मैकडोनल्ड ने रूस में अपना सारा बिजनस बेच दिया था। अब यहां मैकडॉनल्ड्स के पुराने रेस्तरां की रीब्राडिंग की गई। नया नाम बदलकर “वकुस्नो आई तोचका” रख दिया गया है। इसका मतलब ‘टेस्टी’ होता है। साइबेरिया में 25 रेस्तरां का संचालन करने वाले अलेक्जेंडर गोवोर इसके मालिक हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि कोई नहीं जानता कि उनके देश में युद्ध कितने समय तक चलेगा। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सेना पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों का मुकाबला कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *