16 दिन में लिया टीचर की हत्या का बदला:एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

16 दिन में लिया टीचर की हत्या का बदला:एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा से जुड़े हुए थे। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक 31 मई को कुलगाम में टीचर रजनी बाला की हत्या में शामिल था। रजनी कुलगाम जिले के हाई स्कूल गोपालपोरो में तैनात थीं। सुरक्षबलों ने 16 दिन बाद टीचर रजनी के हत्यारे को मार गिराया है। इधर, अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि इलाके के हंगलगुंड में आतंकी गतिविधि देखी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुबह के करीब 10 बज रहे थे और स्कूल में प्रेयर का टाइम था। अचानक फायरिंग की तड़तड़ाहट सुनाई दी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाहर निकले तो देखा कि उनकी फेवरेट टीचर रजनी स्कूल के गेट से 10-15 मीटर की दूरी पर लहूलुहान पड़ी हुई हैं। पास में ही उनका लाल रंग का बैग और जामुनी रंग की जूतियां पड़ी हुई थीं। हमला इतना खतरनाक था कि खून रिसते हुए जूतियों तक जा पहुंचा था।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने बुधवार को राजस्थान के बैंक मैनेजर विजय की हत्या का बदला लिया था। जवानों ने कश्मीर के शोपियां में 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया।

IGP कश्मीर ने बताया ये दोनों आतंकी लश्कर-ए -तैयबा से जुड़े थे और इसमें से ही एक ने विजय को कुलगाम में बैंक ड्यूटी के समय गोली मारी थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शोपियां जिले के कांजीलुर इलाके में मुठभेड़ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *