हरियाणा के पलवल में पुलिस ने फिलहाल कंट्रोल कर लिया है। पौने दो बजे के करीब नेशनल हाईवे-19 को उपद्रवी युवाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। इसके लिए पुलिस को हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। भड़के युवाओं ने इससे पहले यहां पुलिस की 5 गाड़ियों को जला दिया।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में विरोध के स्वर उठ खड़े हुए हैं। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत 7 राज्यों तक पहुंच गई है। दुखद बात यह रही कि हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इधर, पलवल में हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की तीन गाड़ियां जला दीं।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चुनाव अभियान के लिए जा रही मोदी की रैली में विरोध जताने जा रहे युवाओं को रोका गया। बिहार में ट्रेनों का परिचालन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। CPRO के अनुसार बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के तहत गुरुवार को 4 रेल डिवीजन के 7 रेल रूटों को बाधित किया गया।एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का नाम सचिन था। वो जींद जिले के लिजवाना गांव का रहने वाला है। सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से परेशान था। परिजन ने बताया की सेना की भर्ती कैंसिल होने और चार साल की स्कीम वाली अग्निपथ योजना आने से दुखी होकर सचिन ने यह कदम उठाया।
अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार के कई जिलों में दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में ट्रेन रोकी गई। छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद जमकर प्रदर्शन हो रहा है। इन लोगों का कहना है कि सरकार अपना फैसला वापस ले।
प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार की सुबह से ही मुंगेर में पटना-भागलपुर मुख्य मार्ग को सफियाबाद के पास जाम कर दिया है। नवादा में सैकड़ों युवा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रजातंत्र चौक पर जमकर हंगामा कर रहे हैं।वहीं जहानाबाद में छात्रों ने गया-पटना रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और शहर में आगजनी की है।अग्निपथ योजना का प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया। सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को यह शॉर्ट टर्म योजना रास नहीं आ रही है। जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के युवा गुरुवार को सड़क पर उतर आए। सीकर में युवकों ने तोड़फोड़ की। अन्य जिलों से भी युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की खबर आ रही है। युवाओं ने 20 जून को दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचने से पहले गगल में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। कई सालों से सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे युवा अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे हैं। वे मोदी के सामने विरोध जताने के लिए धर्मशाला जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस इन्हें रोक दिया।