शेयर मार्केट:सेंसेक्स 135 पॉइंट की गिरावट के साथ 51360 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 135 पॉइंट की गिरावट के साथ 51360 पर बंद

सेंसेक्स और निफ्टी में 2020 हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 135.37 पॉइंट या 0.26% की गिरावट के साथ 51,360.42 पर और निफ्टी 67.10 पॉइंट या 0.44% की गिरावट के साथ 15,293.50 पर बंद हुए। सेंसेक्स मे सबसे ज्यादा गिरावट टाइटन, विप्रो, डॉ रेड्डी, सनफार्मा, एशियनपेंट्स और पावरग्रिड के शेयर में रही। ​​​​​​

सेंसेक्स 313 पॉइंट की गिरावट के साथ 51,182 पर और निफ्टी 87 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,272.65 पर खुला था। आज सेंसेक्स ने 51,652.83 का हाई और ​​​​​​50,921.22 का लो लेवल बनाया।LIC के शेयरों में आज फिर कमजोरी देखने को मिली। आज शेयर 2% से ज्यादा टूटकर 651 रुपए तक कमजोर हुआ। यह शेयर के लिए फ्रेश लो है। गुरुवार को यह 669 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को यह 2.24% गिरकर 654.35 पर बंद हुआ।

1 महीने के दौरान मेटल शेयरों में 10% से 32% तक गिरावट आई है। बीते महीने महंगाई को कम करने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी जहां बढ़ा दी, वहीं स्टील इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी थी। इससे मेटल की कीमतों में गिरावट का अंदेशा बना और शेयरों में बिकवाली आई।

बीते 1 महीने में टाटा स्टील स्टील में 23% गिरावट रही तो, जिंदल स्टील में 32% कमजोरी देखने को मिली। हिंडाल्को इंडस्ट्री में इस दौरान 23% और JSW स्टील में 14% कमजोरी आई। नाल्को के शेयरों में 1 महीने में 23% गिरावट रही तो SAIL में 20% कमजोरी आई। NMDC इस दौरान 25% टूटा तो श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी में 10% के करीब गिरावट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *