हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी:8 दिन बाद कोरोना से ठीक होकर घर लौटीं

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी:8 दिन बाद कोरोना से ठीक होकर घर लौटीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अस्पताल से घर लौट आईं। उन्हें कोरोना की वजह से 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 75 वर्षीय सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

दरअसल सोनिया को सांस नली के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन हो गया था, जिसके कारण गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसकी जानकारी कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने दी थी।

सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 जून को पेश होने के लिए कहा था। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी से कुछ समय मांगा था। इसके बाद ED ने उन्हें 23 जून को आने को कहा है। मालूम हो कि राहुल गांधी से जांच एजेंसी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *