अजीत डोभाल ने बताई अग्निपथ योजना की जरूरत क्यों:कहा- हमारे आसपास माहौल बदल रहा है

अजीत डोभाल ने बताई अग्निपथ योजना की जरूरत क्यों:कहा- हमारे आसपास माहौल बदल रहा है

अग्निपथ योजना को लेकर पिछले 4 दिनों से देश हिंसा की आग में झुलस रहा है। जगह जगह सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अग्निपथ योजना भर्ती योजना और इंटरनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर बात की।

उन्होंने आगे कहा- अगर हमें कल की तैयारी करनी है तो हमें बदलना होगा। हमें इसे एक खास नजरिए से देखने की जरूरत है। अग्निपथ अपने आप में एक स्टैंडअलोन योजना नहीं है। 2014 में PM मोदी सत्ता में आए थे, तो भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।

अकेले अग्निवीर पूरी आर्मी कभी नहीं होंगे, अग्निवीर सिर्फ पहले 4 साल में भर्ती किए गए जवान होंगे। बाकी सेना का बड़ा हिस्सा अनुभवी लोगों का होगा। जो अग्निवीर नियमित होंगे (4 साल बाद) उन्हें मजबूत ट्रेनिंग दी जाएगी। रेजिमेंट के सिद्धांत के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। जो रेजिमेंट हैं वे रहेंगी।

अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा- इसमें दो तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, एक तो वे हैं जिन्हें चिंता है, उन्होंने देश की सेवा भी की है। जब भी कोई बदलाव आता है कुछ चिंताएं उसके साथ आती हैं। हम इसे समझ सकते हैं। जो दूसरा वर्ग है उन्हें न राष्ट्र से कोई मतलब है, न राष्ट्र की सुरक्षा से मतलब है। वे समाज में टकराव पैदा करना चाहते हैं। वे ट्रेन जलाते हैं, पथराव करते हैं, प्रदर्शन करते हैं। वे लोगों को भटकाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *