सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 709.54 पॉइंट या 1.35% की गिरावट के साथ 51,822.53 पर और निफ्टी 225.50 पॉइंट या 1.44% की गिरावट के साथ 15,413.30 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी सेक्टर में रही। निफ्टी पर मेटल इंडेक्स में 4.87% की गिरावट रही। साथ ही बैंक, फाइनेंशियल और IT इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और रिलायंस शामिल हैं।
आज सेंसेक्स 345 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,186 पर और निफ्टी 92 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,545 पर खुला था। सेंसेक्स ने आज 52,272.85 का हाई और 51,739.98 का लो लेवल बनाया।आज निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 4.87% की गिरावट मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद 3.50% की गिरावट मीडिया में रही। वहीं रियल्टी में 2.19% की गिरावट रही। 1% तक की गिरावट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में रही।रुपया में आज डॉलर के मुकाबले फिर कमजोरी आई है। रुपया आज टूटकर 78.29 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह रुपया के लिए अब तक का सबसे निचला स्तर है। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया बुधवार को कमजोर हुआ है। रुपया मंगलवार को 78.13 प्रति डॉलर पर पर बंद हुआ था।