मार्च के बाद फिर एक्टिव केस 80 हजार के पार:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,150 नए मरीज मिले

मार्च के बाद फिर एक्टिव केस 80 हजार के पार:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,150 नए मरीज मिले

देश में कोरोना केस एक दिन की गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 12,150 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। मार्च के बाद ये पहली बार है, जब इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 1 मार्च को 85,680 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे 3,659 केस मिले हैं। यहां 3,356 मरीज ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में फिलहाल एक्टिव मामले 24,915 हैं। मंगलवार को 39,094 कोविड टेस्ट किए गए और पॉजिटिविटी रेट 9.36% दर्ज किया गया है। एक दिन पहले राज्य में 2,354 नए केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 10.36% दर्ज किया गया था।

महाराष्ट्र के बाद केरल में 2,609 नए केस दर्ज किए गए हैं । यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22,593 और पॉजिटिविटी रेट 17.76% दर्ज किया गया। देशभर में सबसे ज्यादा मौतें केरल में 8 हुई हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,286 है। सोमवार को केरल में 2,786 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 16.08% पाया गया था।दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,383 नए केस दर्ज किए गए। पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 7.22% हो गया है, जोकि एक दिन पहले 10.09% था। पिछले 24 घंटे में 19,165 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, मंगलवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या 5,595 है।कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 738 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 39.62 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.76% दर्ज किया गया है। मरने वालों का आंकड़ा 40,113 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *