बस्तर के लिए अलग ऑडिट स्कूल:शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

बस्तर के लिए अलग ऑडिट स्कूल:शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों के ऑडिट में प्रशिक्षण के लिए एक जुलाई से नया स्कूल मिल जाएगा। यह स्कूल जगदलपुर में बनेगा। यहां केवल बस्तर संभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी तक ऐसे प्रशिक्षण की सुविधा केवल रायपुर और बिलासपुर में ही थी।

वित्त विभाग ने कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय के तहत जगदलपुर में लेखा प्रशिक्षण शाला शुरू करने की अनुमति दे दी है। गुरुवार को जारी वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक इस स्कूल का क्षेत्राधिकार बस्तर संभाग के जिलों पर होगा। अधिकारियों ने बताया, राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को ऑडिट का प्रशिक्षण देने के लिए रायपुर और बिलासपुर में ऐसे स्कूल का संचालन पहले से कर रही है। यहां कर्मचारियों का चार महीनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। उसके बाद उनकी परीक्षा ली जाती है। परीक्षा में 60% से अधिक अंक लाने वाले कर्मचारी को एक पदोन्नति मिलती है। इन स्कूलों में एक बैच के लिए 40 सीटें हैं। पांच साल की सेवा पूरी चुका कोई भी कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष के जरिए इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। कोर्स में चयन विभागों के लिए तय सीटों के अनुपात के आधार पर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *