पंजाब में कोरोना के हालात बिगड़े:24 घंटे में 3 मरीजों की मौत, 40 लाइफ सेविंग सपोर्ट पर

पंजाब में कोरोना के हालात बिगड़े:24 घंटे में 3 मरीजों की मौत, 40 लाइफ सेविंग सपोर्ट पर

पंजाब में कोरोना से हालात बिगड़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा यानी 223 मरीज मिले। जिसके बाद पंजाब में एक्टिव मरीजों की गिनती 1079 हो चुकी है। जिनमें से 40 को लाइफ सेविंग सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। पंजाब का पॉजीटिविटी रेट 1.87% हो चुका है। बुधवार को 12,471 कोविड सैंपल लेकर 11,925 की जांच की गई।

पंजाब में लुधियाना और मोहाली के बाद पटियाला में हालात बिगड़ने लगे हैं। बुधवार को 3 मौतें इन्हीं 3 जिलों में हुई हैं। सबसे ज्यादा 52 पॉजिटिव केस भी मोहाली में मिले। जहां पॉजीटिविटी रेट भी 9.04% रहा। दूसरे नंबर पर 1.11% पॉजीटिविटी रेट के साथ 39 मरीज मिले। पटियाला में 6.91% पॉजीटिविटी रेट के साथ 26 मरीज मिले।आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 3 महीने के कार्यकाल में कोरोना से 27 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 13 मरीज लुधियाना में मरे। मोहाली में 5 और अमृतसर में 2 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा 3700 नए मरीज मिले हैं। जिनमें से 2,653 ही ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *