नौसेना में महिलाओं का अग्निपथ:अग्निवीर बनने के लिए 3 दिन में 10 हजार महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन

नौसेना में महिलाओं का अग्निपथ:अग्निवीर बनने के लिए 3 दिन में 10 हजार महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन

भारतीय नौसेना का पोर्टल खुलने के 3 दिनों के भीतर लगभग 10 हजार महिलाओं ने अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इंडियन नेवी ने 1 जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। यह पहला मौका है, जब भारतीय नौसेना महिलाओं को नौ सैनिकों के रूप में भर्ती करने जा रही है। इन्हें ऑपरेशनल रिक्वॉयरमेंट्स के अनुसार युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।

भारतीय नौसेना ने 1 जुलाई से केवल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया है। इसके बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 30 जुलाई तक शुरू करेगी।नौसेना 21 नवंबर को भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए प्रमुख बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आईएनएस चिल्का में व्यवस्था कर रही है। जहां महिला नाविकों की ट्रेनिंग की भी सुविधा होगी। नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक नौसेना में अग्निपथ योजना जेंडर बायस्ड होगी। मौजूदा वक्त में 30 महिला अधिकारी बोर्ड फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सेलिंग कर रही हैं।

इंडियन एयरफोर्स ने ट्विटर पर कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 29 जून तक 2,01,648 आवेदन मिले। रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई 2022 को बंद हो जाएगा। एयरफोर्स की ओर से बताया गया कि स्कीम के तहत 24 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हुई थी। 26 जून तक यानी सिर्फ 3 दिनों में 56,960 आवेदन मिले, वहीं 27 जून यानी सोमवार तक 94,281 आवेदन प्राप्त हुए।महिलाओं को भारत के 14 लाख की संख्या वाले मजबूत सैन्य बल में सशस्त्र बल 1990 के दशक से शामिल किया जा रहा है, लेकिन केवल अधिकारी रैंक पर। भारतीय सेना द्वारा पहली बार अन्य रैंकों में महिलाओं की भर्ती का यह बदलाव 2019-20 में शुरू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप, 100 महिला जवान वर्तमान में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) हैं।भारतीय वायु सेना 5 जुलाई को अग्निवीरों के रजिस्ट्रेशन को बंद कर देगी। जबकि नौसेना के लिए अग्निवीरों के 1 जुलाई से केवल रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, 15 जुलाई से विस्तृत आवेदन किए जा सकेंगे। भारतीय थल सेना में 1 जुलाई से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन कब तक चलेंगे इस बारे में अभी आखिरी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अगस्त 2022 में आर्मी भर्ती रैली शुरू कर देगी। वहीं एंट्रेंस एग्जाम का पहला बैच 16 अक्टूबर और 13 नवंबर से और दूसरा बैच जनवरी 2023 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *