सेंसेक्स 326 अंकों की तेजी के साथ 53,234 के स्तर पर बंद हुआ, निफ्टी 83 अंक चढ़ा

सेंसेक्स 326 अंकों की तेजी के साथ 53,234 के स्तर पर बंद हुआ, निफ्टी 83 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर मार्केट आज बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए । जिसके बाद इनमें बढ़त दिखी। IT और मेटल शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.95% और IT इंडेक्स 0.65% की गिरावट रही। वहीं ऑटो इंडेक्स में भी गिरावट में दिखी। जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में बढ़त दिखी। फार्मा, रियल्टी और FMCG इंडेक्स भी हरे निशान में रहे।

आज सेंसेक्स 326 अंकों की तेजी के साथ 53,234 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 83 अंक बढ़कर 15,835 के लेवल पर पर बंद हुआ। आज के टॉप गेनर्स में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, ITC, ICICI बैंक, पावर ग्रिड और UPL के शेयर हैं।रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 79.03 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.94 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से रुपए की गिरावट बनी है। महंगाई के बढ़ने से भी करेंसी पर दबाव है। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर ने शुक्रवार को 2,324.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली अकासा एयर के कर्मचारियों की ड्रेस की पहली तस्वीर सामने आ गई है। कंपनी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पहली तस्वीर जारी की गई है। इसी के साथ अकासा एयर पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी हो गई है जिसने कस्टम ट्राउजर्स, जैकेट्स और स्नीकर्स को अपने यूनीफॉर्म में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *