डेनमार्क के मॉल में फायरिंग, 3 की मौत:हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं

डेनमार्क के मॉल में फायरिंग, 3 की मौत:हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं

डेनमार्क के कोपनहेगन शहर के एक शॉपिंग मॉल में रविवार देर रात फायरिंग हुई। फायरिंग में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है, 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इस मामले में एक 22 साल के डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक परेशानियों से जुझ रहा है।गोलीबारी को पहले आतंकी हमला माना जा रहा था। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के बाद कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने कहा- ये कोई आतंकी घटना नहीं थी। इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक 47 साल का रूसी नागरिक था। इस मामले में हम जांच कर रहे हैं।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना फिल्ड्स शॉपिंग मॉल में उस वक्त हुई जब यहां छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक 22 साल के डैनिश लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक- फिलहाल, ये नहीं कहा जा सकता कि यह घटना डोमेस्टिक वॉयलेंस है या इसकी कोई और वजह है। हम बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *