रूस-यूक्रेन जंग:जंग के बीच यूक्रेन में होगा कैबिनेट फेरबदल, विदेश मंत्री का पत्ता कटना तय

रूस-यूक्रेन जंग:जंग के बीच यूक्रेन में होगा कैबिनेट फेरबदल, विदेश मंत्री का पत्ता कटना तय

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही कैबिनेट फेरबदल करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति को मजबूत करने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह फैसला किया गया है।

जेलेंस्की के बयान के बाद माना जा रहा है कि यूक्रेन के विदेश मंत्री बदले जा सकते हैं। पिछले दिनों ही जेलेंस्की ने भारत समेत 9 देशों से अपने राजदूत हटाने का निर्देश दिया था।

इधर, जंग के 137वें दिन रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहर डोनेट्स्क में एक अपार्टमेंट पर मिसाइल से हमला कर दिया, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 24 शव बरामद कर लिए हैं, मलबे से 6 घायल लोगों को भी निकाला गया है।डोनेट्स्क के अलावा सोमवार को रूस ने खार्किव शहर पर भी तीन रॉकेट दागे। इसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन इमरजेंसी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। रूस खार्किव और डोनेट्स्क पर कभी भी कब्जा का ऐलान कर सकता है।यूक्रेन में रूस का प्रभाव बढ़ाने में लगे व्लादिमीर पुतिन ने नया दांव खेला है। पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने के लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए।हाल तक यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहांस्क क्षेत्र के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसोन क्षेत्र के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया सरल थी। मगर, अब पूरे यूक्रेन के नागरिक आसानी से रूस की नागरिकता ले सकेंगे। नए नियम के बाद पुतिन ने सभी यूक्रेनियों से अपील की है कि आप रूस की नागरिकता लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *