जम्मू-कश्मीर के डोडा में शिव मंदिर में तोड़फोड़:भगवान शिव की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया

जम्मू-कश्मीर के डोडा में शिव मंदिर में तोड़फोड़:भगवान शिव की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया

जम्मू-कश्मीर के मंदिरों में तोड़फोड़ के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में डोडा जिले के मरमट में शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी गई। भगवान शिव की मूर्ति को तोड़ कर एक मैदान में फेंक दिया गया। तोड़फोड़ किसने की इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस घटना के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में मंदिरों में तोड़फोड़ के चार मामले सामने आ चुके हैं।कठुआ में 11 जुलाई को एक मंदिर में अज्ञात लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी थी। कठुआ मामले में पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

 सुबह पुजारी के पहुंचने पर घटना का पता चला। जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दरवाजे, खिड़कियां टूटे मिले। मूर्तियां खंडित थीं और नीचे पत्थर पड़े थे। खबर फैलते ही मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया था। हालांकि तोड़फोड़ की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *