कोरोना अपडेट्स:बीते दिन कोरोना के 16,065 नए केस, 37 मौतें

कोरोना अपडेट्स:बीते दिन कोरोना के 16,065 नए केस, 37 मौतें

देश में कोरोना मामलों में उतार- चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16,065 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1.41 लाख हो गई है। सोमवार को देश में 14,830 नए मामले सामने आए थे और 36 मरीजों की मौत हुई थी।

इस बीच, क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार और एस मेघना कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। इन्हें शुक्रवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेना था, लेकिन इससे पहले दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भारतीय टीम रविवार सुबह दोनों खिलाड़ियों के बिना बर्मिंघम के लिए रवाना हुई। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों खिलाड़ी केवल निगेटिव टेस्ट के बाद ही टीम में शामिल हो सकती हैं।सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या वाले राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल टॉप पर है। यहां रोजाना 1 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 19.06% दर्ज किया गया है। यहां बीते दिन 986 संक्रमित मिले हैं।

जापान दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जहां कोरोना संक्रमण की रिकॉर्ड सातवीं लहर आ चुकी है। लगभग साढ़े 12 करोड़ की आबादी वाले जापान में अब तक 81% आबादी को वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी है, जबकि 31% को चौथी डोज लग चुकी है। जापान में लगभग चार हफ्ते पहले रोज लगभग 10 हजार केस ही आ रहे थे, लेकिन अब रोज औसतन लगभग 1.75 लाख केस आ रहे हैं।

फिलहाल जापान के लिए राहत की बात ये है कि वहां कोरोना संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर मात्र 10% है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की लंबी कतारें नहीं हैं। वैक्सीन की उपलब्धता भी पर्याप्त है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने लोगों काे और अधिक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने फिलहाल इमरजेंसी अथवा अन्य कड़े प्रतिबंध लगाने की आशंका को खारिज किया है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओमिक्रॉन का बीए.5 सब वैरिएंट जापान में म्यूटेट हो गया है। इसके कारण वायरस की संरचना में बदलाव आ गया है। इसके चलते कोरोना वैक्सीन का असर भी कम हो रहा है। जापान सरकार ने पिछले एक माह के दौरान कोरोना जांच तेज के आदेश दिए हैं। प्रति 100 लोगों में से 85 की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे संक्रिमतों की संख्या में अचानक तेजी देखने को मिल रही है।जापान के केंद्रीय संक्रामक रोग विभाग के काजुहीरो ताकिडो का कहना है कि जापान में 12 से 35 साल के युवाओं में वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाने के प्रति अनिच्छा सामने आई है। 2022 की शुरुआत में सरकार ने तीसरी और चौथी डोज का ऐलान कर दिया था। फिर भी 12 से 35 साल के 70%युवाओं ने अब तक तीसरी डोज नहीं लगवाई है। ताकिडो का कहना है कि तीसरी और चौथी डोज को अनिवार्य किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *