प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि BSNL के रिवाइवल के लिए 1,6,4 156 करोड़ रुपए का रिवाइवल पैकेज की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, कैबिनेट ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के मर्जर को मंजूरी दी।
इस मर्जर से अब देशभर में बिछे BBNL के 5.67 लाख किलोमीटर के ऑप्टिकल फाइबर का पूरा कंट्रोल BSNL हाथों में आ जाएगा। सरकार अगले तीन साल में BSNL के लिए 33,000 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी करेगी। वहीं सरकार MTNL के लिए 2 साल में 17,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी करेगी।केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार ने बीएसएनएल के रिवाइवल के लिए 1,6,4 156 करोड़ रुपए का रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी। इससे टेलीकॉम कंपनी को 4G में अपग्रेड करने में मदद मिलेगी।
BSNL के पास 6.80 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है। वहीं, BBNL देश के 1.85 लाख ग्राम पंचायतों में 5.67 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछा रखा है। BSLN को BBNL द्वारा बिछाए गए फाइबर का कंट्रोल यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के जरिए मिलेगा।इसके अलावा उन 29,616 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए काम होगा, जहां अब तक यह सुविधा नहीं पहुंची है। इसके लिए 26,316 करोड़ रुपए का सैचुरेशन पैकेज भी तय किया गया है। PM नरेंद्र मोदी ने बीते साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह वादा किया था।