शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1041 पॉइंट की बढ़त के साथ 56857 पर, निफ्टी 16929 के पार

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1041 पॉइंट की बढ़त के साथ 56857 पर, निफ्टी 16929 के पार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को करीब 2 महीने के हाई लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,041.47 अंक या 1.87% बढ़कर 56,857.79 पर और निफ्टी 287.80 अंक या 1.73% ऊपर 16,929.60 पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और SBI लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी पर बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि श्री सीमेंट्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सिप्ला और बजाज ऑटो में गिरावट रही।

वहीं बैंक, आईटी, मेटल, पावर, रियल्टी सेक्टर 1-2% ऊपर बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स करीब 1% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% चढ़ा। भारतीय रुपया बुधवार के 79.90 प्रति डॉलर के बंद के मुकाबले आज15 पैसे ऊपर 79.75 पर बंद हुआ।रेलिगेयर ब्रोकिंग में वीपी-रिसर्च अजीत मिश्रा के अनुसार बाजार में जून के निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। ऑटो और GMCG जैसे सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। आगे भी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर बाजार को मोमेंटम दे सकते हैं। हालांकि IT और एनर्जी जैसे सेक्टर पर दबाव है। ऐसे में बाजार में गिरावट आने पर क्वालिटी शेयरों को जोड़ना चाहिए।बुधवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार रैली देखने को मिली है। US फेड ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में 0.75% का इजाफा किया है। हालांकि, यह भी संकेत दिया है कि आगे दरों में बढ़ोतरी की गति कम रहेगी। इससे बाजार के सेंटीमेंट बेहतर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *