मानसून सत्र का आज 12वां दिन:दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित

मानसून सत्र का आज 12वां दिन:दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है। लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी एक बार फिर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे भारी हंगामे के बीच कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में मंकीपॉक्स पर तत्काल चर्चा की मांग की थी। इस मुद्दे पर राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत और दुनिया में मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं है। 1970 के बाद से अफ्रीका से काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। WHO ने इस पर खास ध्यान दिया है। भारत में भी निगरानी शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि दुनिया में जब मामले सामने आने लगे तो भारत ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहला मरीज मिलने से पहले हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। हमने एक विशेषज्ञ टीम भेजी, राज्य सरकार की मदद की और संपर्क ट्रेसिंग भी की गई।इधर, संसद सत्र से पहले दिल्ली के लाइब्रेरी हाउस में भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा कि हर घर तिरंगा के लिए वातावरण बनाएं। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पर लोगों को जागरुक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगवाना शुरू करें।

इससे पहले सोमवार को लोकसभा में महंगाई पर चर्चा की गई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में महंगाई पर सरकार की ओर से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि UPA के दौरान देश में महंगाई 9 बार डबल डिजिट में रही। 22 महीने रिटेल महंगाई 9% से ज्यादा रही, जबकि हम महंगाई को 7% से नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *