कॉमनवेल्थ गेम्स 8वां दिन:

कॉमनवेल्थ गेम्स 8वां दिन:

कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। स्पीकर गिरने के कारण रेसलिंग वेन्यू खाली कराया गया था। हालांकि, अब मुकाबले शुरू हो गए हैं। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने भारत के लिए एक मेडल भी पक्का कर लिया है।

कुश्ती: अंशु मलिक, बजरंग पूनिया और दीपक पुनिया फाइनल में पहुंचे 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अंशु मलिक फाइनल में पहुंच गई हैं और भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 KG फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हरा दिया। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में ही हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं थी।

2. भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी फाइनल में पहुंच गए हैं। पुरुषों के 65 KG फ्रीस्टाइल का सेमीफाइनल मुकाबला उन्होंने 10-0 से जीता। इंग्लैंड के जॉर्ज रैम उनके सामने कहीं भी टिक नहीं पाए। बजरंग ने अभी तक अपने सभी मैच 2 मिनट से कम समय में जीते हैं।

3. दीपक पुनिया ने भारत के लिए कुश्ती में तीसरा मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के मुरे को 3-1 से हराया। इससे पहले 86 KG फ्रीस्टाइल में उन्होंने शेकू कससेगबामा 10-0 से मात दी थी।

4. वहीं, साक्षी मलिक भी अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 62 KG फ्री स्टाइल में इंग्लैंड की कैस्ले बर्न्स को 10-0 से मात दी।

5. मोहित ग्रेवाल ने पुरुषों के 125 KG फ्रीस्टाइल में जीत गए हैं। उन्होंने साइप्रस के एलेक्सिस कोसिलिड्स को 10-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारत ने बैडमिंटन के पुरुष एकल मैच में अपना मैच जीत लिया है। किदांबी श्रीकांत ने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

टेबल टेनिस में पुरुष एकल के मुकाबले में शरत कमल ने ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 के से हरा दिया है। इसी के साथ शरत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।भारत का एक मेडल और पक्का हो गया है। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने विमेंस WS क्लास 3-5 इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सुई बुले को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया। अब वे गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इस बीच भारतीय मेंस टीम ने 4×400 मीटर इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने हीट-2 में दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगइ बनाई है। इस रेस को मो. अनस, मोह निर्मल, अमोज जैकब और मो. वरियाथड़ी की चौकड़ी ने 3.06.97 मिनट में पूरा किया।

स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने विमेंस सिंगल्स में ऑस्ट्रेलिया की मिनह्युंग जी को 4-0 (11-4,11-8, 11-6, 12-10) से हराते हुए टॉप-8 में जगह बना ली है। एक अन्य मुकाबले में सृजा अकुला ने वेल्स की चार्टलोट कैरी को 4-3 (8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10) से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। साथ ही मिक्स्ड डबल्स में जी. साथियान के साथ मिलकर ओमोट्यो और ओजमउ की नाइजीरियाई जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-6, 11-9) से हराया। जबकि अजंता शरत कमल और सृजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया के लियोंग और हो यू को 3-1 से परास्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *