कृष्ण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक:कहा- जन्माष्टमी हिंदुओं का लोकप्रिय त्योहार;

कृष्ण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक:कहा- जन्माष्टमी हिंदुओं का लोकप्रिय त्योहार;

ब्रिटेन के PM पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति गुरुवार को भगवान कृष्ण के मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन किए और जीत की कामना की। सोशल मीडिया पर सुनक ने लिखा- मैं पत्नी के साथ भक्ति वेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया था। यह हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार है। हम इसे धूमधाम से मनाते हैं। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है।

बता दें कि सुनक PM पद की रेस में सबसे आगे हैं। वो अगर चुनाव जीत जाते हैं तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।सुनक ने MBA की पढ़ाई अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। उनकी अक्षता से पहली मुलाकात यहीं हुई थी। 2009 में इन्होंने बेंगलुरु में शादी की थी। सुनक साउथेम्प्टन में रहते हैं। उनके पेरेंट्स भारत के पंजाब राज्य के रहने वाले थे। वे ब्रिटेन में जाकर बस गए थे। अक्षता भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

अक्षता के पास ब्रिटिश नागरिकता नहीं हैं। ब्रिटिश कानून के मुताबिक, अक्षता को ब्रिटेन के बाहर से होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। सिर्फ ब्रिटिश नागरिकों को यह टैक्स देना पड़ता है। सुनक पर आरोप लगते हैं कि उन्होंने भले ही कोरोना दौर में राहत दी हो, लेकिन ब्रिटेन के नागरिकों पर टैक्स का बोझ बढ़ाने में भी कसर बाकी नहीं रखी।ब्रिटेन में PM पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने चीन पर सख्त रुख दिखाया था। सुनक ने कहा- ‘बिल्कुल साफ हो चुका है कि चीन हमारे देश और दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर मैं प्रधानमंत्री बनता हूं तो पहले दिन से चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाउंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *