‘कान्हा’ को गोद में लेकर CM ने फोड़ी मटकी:मुख्यमंत्री ने की गायों की पूजा

‘कान्हा’ को गोद में लेकर CM ने फोड़ी मटकी:मुख्यमंत्री ने की गायों की पूजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश के रायपुर स्थित सरकारी आवास पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां CM बघेल पूरी तरह से जन्माष्टमी की मस्ती में डूबे दिखे। उन्हाेंने कृष्ण बनकर आए छोटे बच्चों के साथ मटकी फोड़ी। कान्हा बने बच्चे को गोद में लिया और नारियल से बच्चे ने मटकी फोड़ी तो मुख्यमंत्री बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर उन्होंने गायों की पूजा की। भगवान कृष्ण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कहा- भगवान कृष्ण के अनेक नाम हैं माखनचोर, द्वारिकाधीश। माताएं अपने बच्चों को सदैव भगवान कृष्ण के रूप में देखती हैं। कृष्ण के अनेक रूप हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में बच्चे सबसे पहला कोई उपवास रखते हैं तो वह जन्माष्टमी का होता है। भगवान श्री कृष्ण अर्थशास्त्री भी थे, उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था। छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन का कार्य शुरू किया है, गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं। गोबर और गौमूत्र खरीदने का कार्य भी कर रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा, भगवान कृष्ण ने लोगों को कर्मवादी बनाने का उपदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हम कृष्ण कुंज में धर्मिक महत्व के वृक्ष बरगद, पीपल, आंवला, कदम्ब के साथ-साथ औषधि के रूप में उपयोग हर्रा, नीम जैसे कई पेड़ लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज के पास शराब दुकान हटाने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। अब अधिकारी ये देखेंगे कि कृष्ण कुंज के आस-पास कौन सी शराब दुकानें हैं। उन्हें हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *