हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था।
सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है।सोनाली ने 27 अगस्त को वर्करों की मीटिंग बुलाई थी। सोनाली ने अपनी मौत से चंद घंटे पहले रात को फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि ऑलवेज रेडी, दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी।सोनाली अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार 471 वोट से ज्यादा वोट हासिल किए थे।
सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे। ये मुलाकात सोनाली के घर पर ही हुई थी। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।